Skip to content
Wednesday, September 09, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के खुला शेयर बाजार, 75 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के खुला शेयर बाजार, 75 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने विक्रम संवत 2,081 का जोरदार स्वागत किया है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। सेंसेक्स पहली बार 75 हजार अंक के ऊपर पहुंच कर खुला। इसी तरह निफ्टी ने भी पहली बार 22,750 अंक के ऊपर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के दबाव की वजह से इन दोनों सूचकांक में एक बार बड़ी गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एलटी माइंडट्री और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.96 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयर 0.80 प्रतिशत से लेकर 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,032 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,337 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 695 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 381.78 अंक उछल कर 75,124.28 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली के चक्कर में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 300 अंक से ज्यादा फिसल कर 74,792.77 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 294.68 अंक की तेजी के साथ 75,037.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी का नया रिकॉर्ड

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 98.80 अंक की तेजी के साथ 22,765.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक उछल कर 22,765.30 अंक के अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 90 अंक लुढ़क कर 22,675.25 अंक तक गिर गया। हालांकि इस गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने वापस तेज रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 81.35 अंक की बढ़त के साथ 22,747.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 301.68 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,044.18 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 87.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 22,754.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 494.28 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,742.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 152.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,666.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’
कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ देश का विभाजन: सीएम योगी

Related Posts

  • इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

  • सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई मद्धम

  • शेयर बाजार में लौटी मजबूती, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले

Latest News

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela) को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड…

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

मेष- अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से…

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09 सितम्बर 2026 को सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति ग्रह स्थिति सूर्य सिंह में…

पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि…
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत…
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

लखनऊ। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और निवेश…
  • Popular
  • Latest
  • एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा

  • Ukraine

    युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए उत्तराखंड के कई छात्र

  • Harish Rawat

    कांग्रेस नेता की भविष्यवाणी, कल बनेगी पूर्ण बहुमत में सरकार

  • cs upadhyay

    मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

  • Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

  • आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

  • पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

  • Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

    योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

Grid Posts News

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela) को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड…

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

मेष- अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से…

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09 सितम्बर 2026 को सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति ग्रह स्थिति सूर्य सिंह में…

पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि…
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत…
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

लखनऊ। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और निवेश…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.