Skip to content
Wednesday, September 09, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

मंगलवार को शेयर बाजार में अमंगल, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

मंगलवार को शेयर बाजार में अमंगल, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। दो घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा, जबकि निफ्टी 200 अंक तक टूट गया.।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान युनिलीवर, ब्रिटानिया आईटीसी, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 3.78 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.93 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,114 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 911 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,203 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अचानक फिसला सेंसेक्स

मंगलवार को शेयर बाजार में अमंगल नजर आया। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) मामूली बढ़त लेकर 73,973 के स्तर पर ओपन हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद ही इसकी चाल बदल गई और तेजी अचानक से गिरावट में तब्दील हो गई। यही नहीं ये गिरावट लगातार तेज होती गई। बीते कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई इंडेक्स 73,895.54 के लेवल पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक Sensex 611.49 अंक या 83 फीसदी की गिरावट के साथ 73,284.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Nifty ने निवेशकों को किया निराश

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी भी बुरी तरह टूटकर ट्रेड कर रहा था। NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 22,442.70 के स्तर से चढ़कर 22,489.75 के लेवल पर ओपन हुआ था। लेकिन, फिर इसमें गिरावट शुरू हो गई और ये 22,232.05 के स्तर तक टूट गया। खबर लिखे जाने तक सबह 11.45 तक ये 200 अंक या 89 फीसदी फिसलकर 22,242.05 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर बाजार में भूचाल, 3 लाख करोड़ स्‍वाहा

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 17.39 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,895.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 33.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर 22,442.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

इन बड़ी कंपनियों ने डुबोया निवेशकों का पैसा

मंगलवार को बाजार में जोरदार गिरावट के पीछे जिन बड़े शेयरों का रोल रहा। उनमें लार्ज कैप कंपनियों में से एसआरएफ का शेयर (SRF Share) 6.82 फीसदी, डीएलएफ का शेयर (DLF Share) 4.45 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक का स्टॉक (PNB Share) 4.05 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। मिड कैप कंपनियों में जिन शेयरों ने निवेशकों का पैसा डुबोया, उनमें सबसे आगे पेटीएम का शेयर रहा। फिनटेक कंपनी 0ne97 Communication का शेयर 5.19 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा LUpin Share में 5.09 फीसदी और Aurobindo Pharma के शेयर 5.13 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहे थे।

लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में ही नहीं, बल्कि स्मॉलकैप स्टॉक्स भी भरभराकर टूटे। इनमें शामिल सिएट टायर्स (CEAT Share) 5.42 फीसदी की गिरावट के साथ 2360 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं महानगर गैस लिमिटेड (Mahanagar Gas Stock) 5.06 फीसदी फिसलकर 1341.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस सेक्शन में RR Kabel कंपनी का शेयर भी बुरी तरह टूटा और ये खबर लिखे जाने तक 4.90 फीसदी गिरकर 1596.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, share market crash, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी
भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें: सीएम योगी

Related Posts

  • इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

  • सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई मद्धम

  • शेयर बाजार में लौटी मजबूती, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी संभले

Latest News

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela) को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड…

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

मेष- अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से…

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09 सितम्बर 2026 को सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति ग्रह स्थिति सूर्य सिंह में…

पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि…
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत…
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

लखनऊ। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और निवेश…
  • Popular
  • Latest
  • एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा

  • Ukraine

    युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए उत्तराखंड के कई छात्र

  • Harish Rawat

    कांग्रेस नेता की भविष्यवाणी, कल बनेगी पूर्ण बहुमत में सरकार

  • cs upadhyay

    मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

  • Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

  • आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

  • पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

  • Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

    योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

Grid Posts News

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 (Kumbh Mela) को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड…

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

मेष- अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से…

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09 सितम्बर 2026 को सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति ग्रह स्थिति सूर्य सिंह में…

पंजाब रूबहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल को फिर एसआईटी का समन

चंडीगढ़। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिरोमणि…
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत…
UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

लखनऊ। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और निवेश…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.