कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसी वजह से पार्टी कभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), कभी चुनाव आयोग और अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठा रही है।

मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया से नहीं, बल्कि चुनावों में जनता से मिलने वाले जनादेश से परेशानी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निराधार आरोप लगाने और लगातार विवाद खड़ा करने वाली राजनीति के जरिए देश में भ्रम तथा अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। धामी ने कहा कि ऐसी कोशिशों में राहुल गांधी कभी सफल नहीं होंगे।