उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। पीईटी की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तारीख के मुताबिक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। इसलिए परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
