भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा नेतृत्व को सौंप दिया है और इसके पीछे निजी कारण बताए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक्स बायो से हटाया भाजपा का नाम

इस्तीफे की अटकलों के बीच शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के प्रोफाइल में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बायो से भाजपा का जिक्र हटा दिया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘जीवनभर का समर्थक’ बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन इस्तीफे को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।

2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए पार्टी से दूरी बनाई थी। भाजपा में आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी।

टीवी डिबेट में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे पूनावाला (Shehzad Poonawalla) 

पूनावाला भाजपा के मुखर समर्थकों में गिने जाते रहे हैं। टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर वह पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते नजर आते थे। सोशल मीडिया पर भी वह लगातार कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं। अब उनके इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।