Skip to content
Sunday, July 26, 2026
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
Vishwa Jagran

Vishwa Jagran

Hindi News

  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • UTTAR PRADESH
    • Punjab
    • Harayana
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • SPORTS
  • BUSINESS

मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज शुरुआती कारोबार में दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। खरीदारी के सपोर्ट से बाजार में तेजी का रुख भी बना। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, कोल इंडिया, अडाणी एंटरप्राइज, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 4.02 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,150 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,591 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 559 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

बीएसई का सेंसेक्स आज 95.62 अंक की मजबूती के साथ 73,200.23 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक उछल कर 73,301.47 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 183.65 अंक टूट कर 72,920.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 37.75 अंक की बढ़त के साथ 22,255.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक उछल कर 22,297.55 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 46.35 अंक की गिरावट के साथ 22,171.5 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 328.48 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,104.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 113.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत उछल कर 22,217.85 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

bse, domestic share, live hindi news, news hindi today, News in Hindi, nifty, sensex, sensex and nifty, Sensex and Nifty on Record High, share market crash, stock market, stock market news, stock market update, todays news
Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा : योगी
इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

Related Posts

  • सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा रेट

  • शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

  • सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

Latest News

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

आज के इस दौर में बच्चों को डायपर (Diaper) पहनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार…

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

ब्रज के हृदयस्थल गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर श्रद्धा और…

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर…

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड (Lucknow Fire Tragedy के 32 दिन बाद शनिवार…

सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे पर 7 दिनों में होगा फैसला: मुख्यमंत्री

पटना। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे लागू…
  • Popular
  • Latest
  • एमपी के बाद यूपी में दिखा भीड़ का आतंक, चोरी के आरोप में युवक को बर्बरता से पीटा

  • Ukraine

    युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए उत्तराखंड के कई छात्र

  • Harish Rawat

    कांग्रेस नेता की भविष्यवाणी, कल बनेगी पूर्ण बहुमत में सरकार

  • cs upadhyay

    मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

  • चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

  • बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

  • CM Dhami

    मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

  • गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

  • ‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

  • 15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

Grid Posts News

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

आज के इस दौर में बच्चों को डायपर (Diaper) पहनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार…

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

ब्रज के हृदयस्थल गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर श्रद्धा और…

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर…

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड (Lucknow Fire Tragedy के 32 दिन बाद शनिवार…

सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे पर 7 दिनों में होगा फैसला: मुख्यमंत्री

पटना। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे लागू…
All Rights Reserved 2025.
Proudly powered by WordPress | Theme: Rectified Magazine by Candid Themes.