हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212 अंक उछला

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212 अंक उछला

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 80 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया।

बीएसई सेंसेक्स 212.41 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 72,594.88 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 79.70 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 22,635.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और कुछ अन्य प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। कोटक महिंद्रा बैंक और बीएसई के शेयर करीब तीन फीसदी तक मजबूत हुए।

इससे पहले सोमवार को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 472.77 अंक चढ़कर 72,382.47 और निफ्टी 133.80 अंक बढ़कर 22,555.75 के स्तर पर बंद हुआ था।