विश्व जागरण
Top News

सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, गोरखपुर में जनसभा के बीच मिली मां के निधन की खबर

Bindu Mishra
November 20, 2026
2 min read
सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, गोरखपुर में जनसभा के बीच मिली मां के निधन की खबर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। 91 वर्षीय सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह खबर आई, उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनकी ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव जाएंगे या नहीं।

पंचूर गांव में रहता है परिवार

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे। अप्रैल 2020 में 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते योगी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

1994 में छोड़ दिया था परिवार

योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। उन्होंने 1994 में संन्यास लेकर गोरखपुर की गोरक्षपीठ से जुड़ने का फैसला किया था। इसके बाद परिवार से उनका संपर्क सीमित हो गया, लेकिन मां के प्रति उनका लगाव बना रहा।

मां से मिलने पहुंचे थे गांव

मई 2022 में योगी आदित्यनाथ करीब पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी। जून 2024 में वह AIIMS ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां का हाल जानने भी पहुंचे थे। सावित्री देवी के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें