विश्व जागरण
Top News

पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bindu Mishra
November 9, 2026
1 min read
पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवरिया/गोरखपुर। देवरिया के पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को देवरिया जनपद स्थित उनके पैतृक गांव बरपार जाकर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रीप्रकाश मणि के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीप्रकाश मणि का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी, वर्तमान में देवरिया के सांसद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर में बरपार स्थित श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्मृतिशेष के पार्थिव शरीर पर पुष्प और पुष्पचक्र चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।

सीएम योगी ने स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें