अखिलेश के रोड शो में किशोर की मौत, साधु यादव हाउस अरेस्ट
गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान किशोर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की जांच कर रही पुलिस ने 20 से 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही सपा नेता साधु यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है।
यह घटना 18 नवंबर को समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा के दौरान हुई थी। यात्रा में चार बुलडोजर शामिल थे। आरोप है कि रोड शो समाप्त होने के बाद लौट रहे एक बुलडोजर की चपेट में आने से आर्यवर्धन की जान चली गई। मृतक बीजेपी नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बेटा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि घटना के बाद PDA कार्यकर्ताओं के परिवारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी दबाव में नहीं आने की अपील की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
