शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सामने आया ये अपडेट

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी बेटी और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरद पवार को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रही हूं। ऐसा लगता है उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है। लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं. वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं। आखिर में सुप्रिया ने अपने शुभचिंतकों का आभार भी जताया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
