विश्व जागरण
Top News

‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण पर युवाओं की भागीदारी, Gen-Z वॉलंटियर्स ने दिखाई सक्रियता

Bindu Mishra
November 18, 2026
1 min read
‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण पर युवाओं की भागीदारी, Gen-Z वॉलंटियर्स ने दिखाई सक्रियता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिखित साप्ताहिक ‘योगी की पाती’ के 50वें संस्करण के पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर आयोजित प्रदर्शनी में ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की टीम ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान टीम ने युवाओं को प्रदेश में बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों, विभिन्न क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलावों और मुख्यमंत्री के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प एवं विजन की जानकारी दी।

प्रदर्शनी के दौरान युवाओं ने ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस अवसर पर 200 से अधिक जेन-जी युवाओं ने पंजीकरण कर ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ के वॉलंटियर के रूप में जुड़ने की पहल की।

इन युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें