देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज से भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
रावत ने कहा कि बांसुरी स्वराज का युवा, ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व उत्तराखंड में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उनके अनुभव, कार्यशैली और युवा दृष्टिकोण से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वराज के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं संगठन विस्तार के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।
