SIR पर CM योगी की युवाओं से अपील, 18 साल पूरे करने वाले मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

SIR पर CM योगी की युवाओं से अपील, 18 साल पूरे करने वाले मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन जरूरी है।

अपात्र नाम हटाने पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि जागरूक मतदाताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता सूची में दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाया जाए। उनके मुताबिक, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए भी महत्वपूर्ण है।

युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील

मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करें और शुद्ध, सशक्त एवं पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें। उनके अनुसार, सही मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करती है।