चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

बुलंदशहर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के दिवंगत विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिकारपुर स्थित रानऊ फॉर्म हाउस में आयोजित शोक सभा में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा के पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। अनिल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।

अनिल शर्मा खुर्जा और शिकारपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। वह भाजपा के शिकारपुर विधायक के रूप में भी कार्यरत रहे और पूर्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।