विश्व जागरण
Top News

पंजाब में फिर एक होंगे पुराने सहयोगी, बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन की तैयारी

Bindu Mishra
November 24, 2026
2 min read
पंजाब में फिर एक होंगे पुराने सहयोगी, बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन की तैयारी

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर गठबंधन की संभावना तेज हो गई है। दोनों दल आज गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इसे लेकर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हो सकते हैं।

दोनों दलों के साथ आने की बड़ी वजह उनका साझा वोट बैंक और पंजाब में क्षेत्रीय पकड़ मानी जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में करीब 18.56 फीसदी और अकाली दल को 13.42 फीसदी वोट मिले थे। दोनों का संयुक्त वोट प्रतिशत करीब 32 फीसदी बैठता है।

क्या कहता है वोटों का गणित?

2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 18.38 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का वोट प्रतिशत करीब 8 फीसदी रहा था। दोनों के वोट मिलाकर करीब 40 से 41 लाख तक पहुंचते हैं।

वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने करीब 42 फीसदी वोट हासिल कर 92 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 22.98 फीसदी वोट मिले थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में आप का वोट प्रतिशत घटकर 26.30 फीसदी और कांग्रेस का बढ़कर 26.02 फीसदी हो गया था।

पुराने सहयोगियों के फिर साथ आने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़कर देख चुके हैं और अब उन्हें साथ आने में राजनीतिक फायदा नजर आ रहा है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि अकाली दल के साथ गठबंधन से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती दी जा सकती है।

हालांकि, अलग-अलग चुनावों में मिले वोटों को जोड़कर विधानसभा चुनाव के नतीजों का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता। गठबंधन की औपचारिक घोषणा और सीटों के बंटवारे को लेकर तस्वीर सामने आना अभी बाकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें