विश्व जागरण
Top News

सपा-कांग्रेस की दूसरी बैठक खत्म, रामगोपाल बोले- किसी ने नहीं मांगी कोई सीट

Bindu Mishra
November 24, 2026
2 min read

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सीटों को लेकर मंथन जारी है। दिल्ली में हुई दूसरे दौर की बैठक में दोनों दलों ने सीट-दर-सीट चर्चा की। नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि सभी 403 सीटों पर चर्चा की जा रही है। किसी ने फिलहाल सीटों की मांग नहीं की है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगली दो बैठकों में बातचीत पूरी हो जाएगी। सपा सांसद राजीव राय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने सीटों के राजनीतिक समीकरण और आंकड़े सामने रखे हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी कहा कि काफी सीटों पर डेटा के आधार पर बातचीत हो चुकी है और अगली दो बैठकों में समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

इससे पहले कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग और सपा की तरफ से 26 सीटों के प्रस्ताव की चर्चा सामने आई थी। हालांकि, सपा नेतृत्व ने इन दावों को खारिज किया है। अब निगाहें अगली बैठकों पर हैं, जहां यह तय होगा कि दोनों दल चुनावी मैदान में किस रणनीति और सीटों के तालमेल के साथ उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें