CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी SIAL Paris 2026 में प्रदेश के उद्यमियों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने और निवेश के नए अवसर तलाशने का मंच मिला है। बरेली की ग्रोवर फूड्स के आलू प्रसंस्कृत उत्पादों की यूरोपीय खरीदारों ने सराहना की है। कंपनी के अनुसार, 15 नए देशों के संभावित खरीदारों से संपर्क स्थापित हुआ है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर प्रदेश में निर्मित खाद्य उत्पादों का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी चखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और संभावनाओं में रुचि दिखाई। श्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य किसानों की उपज को बेहतर बाजार, उद्यमियों को कारोबार के अवसर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की भागीदारी से निवेश और निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव खाद्य प्रसंस्करण बी एल मीना ने बताया की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में प्रदेश के किसानों की उपज का मूल्य संवर्धन करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
फ्रांस-जर्मनी की कंपनियों से कारोबार पर बात
विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राजकमल यादव के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है। विदेश यात्रा से आये श्री यादव ने बताया की बरेली की ग्रोवर फूड्स और बुलंदशहर की सनशाइन वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ग्रोवर फूड्स के अनुसार, फ्रांस और जर्मनी की कंपनियों के साथ व्यावसायिक चर्चाएं आगे बढ़ रही हैं। खरीदारों ने कंपनी के उत्पादों के नमूने भी लिए हैं। सनशाइन वेजिटेबल्स ने आधुनिक तकनीक से प्रसंस्कृत सब्जियों और फ्रोजन खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में प्रदेश की क्षमताओं को प्रदर्शित किया है।
माल्ट प्रसंस्करण इकाई लगाने की संभावना
प्रदर्शनी के दौरान फ्रांस की कंपनी Soufflet Malt के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में माल्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। स्टार्च उत्पादन से जुड़ी कंपनियों के साथ भी निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशे गए। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय संबंधित कंपनियों की आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
सरकारी योजनाओं से उद्यमियों को मिलेगा लाभ
प्रदेश में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, आधुनिकीकरण और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन योजनाओं से छोटे मझले एवं बड़े उद्यमियों को समान स्थान दिया गया है जिससे महिला के स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य किसानों की उपज को बेहतर बाजार, उद्यमियों को कारोबार के अवसर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की भागीदारी से निवेश और निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
