विश्व जागरण
Top News

प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Bindu Mishra
November 23, 2026
2 min read
प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता एवं परोपकार का महान संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा दिए गए 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' के संदेश आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व को आध्यात्मिक चेतना, पुण्य, दान एवं सेवा के भाव को समर्पित करने का भी संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें