विश्व जागरण
Top News

इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक: CM Dhami

Bindu Mishra
November 19, 2026
2 min read
इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक: CM Dhami

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद बलूनी के परिजनों से भी मुलाकात कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने के साथ ही पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और पारंपरिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे पर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है और देश-दुनिया में प्रदेश की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें