‘हम किसी की बी-टीम नहीं’, चंद्रशेखर आजाद ने योगी पर साधा निशाना

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती देकर राजनीतिक बयानबाजी तेज कर दी है। नगीना सांसद ने बुधवार को कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी की बी-टीम नहीं है और न ही किसी के इशारे पर काम करता है।
उन्होंने कहा कि दूसरों पर बी-टीम होने का आरोप लगाने के बजाय मुख्यमंत्री को बिजनौर से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी चाहिए।
अपनी राजनीतिक पहचान का किया दावा
चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बहुजन समाज के अधिकार, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा किसी के प्रमाणपत्र का मोहताज नहीं है।
जनता करेगी फैसला
आजाद ने कहा कि मोर्चे की अपनी विचारधारा और संघर्ष है। उसकी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है और भविष्य का फैसला जनता करेगी। उन्होंने साफ किया कि सत्ता में बैठे लोगों के बयानों से उनकी राजनीतिक दिशा तय नहीं होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
