मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन
Bindu Mishra
November 18, 20261 min read

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की मां श्रीमती विमला देवी का बुधवार सुबह बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मां के निधन से मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' और उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
