सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला नेपाल, 5.6 रही तीव्रता

काठमांडू। नेपाल के पूर्वी सीमा क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। भूकंप का असर भारत के सिक्किम राज्य में भी महसूस हुआ। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में ओलांगचुंग गोला के पास था। यह क्षेत्र तिब्बत की सीमा से सटा हुआ है।
केंद्र के भूकंप विज्ञानी राजेश शर्मा ने बताया कि कोशी प्रदेश के कुछ जिलों में भी झटके महसूस किए गए। वहीं, अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिक्किम के मंगन क्षेत्र से करीब 67 किलोमीटर दूर था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
