विश्व जागरण
Top News

स्कूलों में मेगा PTM, बच्चों की रिपोर्ट जानेंगे अभिभावक

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (Punjab Mega PTM) आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी देना…

VishwajagranVishwajagran
October 9, 2026
2 min read
स्कूलों में मेगा PTM, बच्चों की रिपोर्ट जानेंगे अभिभावक

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9 अक्टूबर को मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (Punjab Mega PTM) आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी देना है। इस दौरान माता-पिता को बताया जाएगा कि उनके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब की डायरेक्टर किरन शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। 8 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे।

स्कूल प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी

निर्देशों के अनुसार, मेगा PTM में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है, ताकि अभिभावक शिक्षकों से बातचीत कर सकें और बच्चों की प्रगति को बेहतर तरीके से समझ सकें।

बैठक के दौरान स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इससे माता-पिता को स्कूल में बच्चों के सीखने और विकास से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।

WhatsApp पर भेजनी होंगी गतिविधियों की वीडियो

SCERT ने मेगा PTM के दौरान होने वाली गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रमुख इन वीडियो को निर्धारित WhatsApp नंबर 8353006154 पर भेजेंगे। रिकॉर्डिंग में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भागीदारी को भी दिखाना होगा।

निर्देशों में मिशन समर्थ और मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से संबंधित गतिविधियों की वीडियो बनाने पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों को कार्यक्रम की गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें