केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में सहकारिता और नागरिक उड्डयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और आपसी सहयोग के विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।