CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े राहुल-सपा नेता; प्रियंका-अखिलेश धरने पर

CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े राहुल-सपा नेता; प्रियंका-अखिलेश धरने पर

नई दिल्ली: SIR को लेकर विपक्षी दलों का विरोध मंगलवार को दिल्ली की सड़कों तक पहुंच गया। INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। उनकी मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी शामिल है।

मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेड लगाए थे। NITI Aayog के पास पुलिस ने सांसदों को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसदों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के सांसद भी पुलिस बैरिकेड के पास आगे बढ़ते नजर आए। मौके पर नारेबाजी के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।

सुरक्षा के घेरे में राजधानी

प्रदर्शन को देखते हुए संसद और चुनाव आयोग के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी रही। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को प्रभावित इलाकों से बचने की सलाह दी।

विपक्ष मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है।