विश्व जागरण
Top News

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान: धामी

Bindu Mishra
November 28, 2026
2 min read
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान: धामी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सड़क हादसों और उनमें होने वाली जनहानि रोकने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बरती जाए।

उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, निर्धारित यात्री क्षमता और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करने तथा वहां आवश्यक सुधारात्मक और सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम और प्रभावी बनाए जाएं। सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने और सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस, प्रभावी और परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें