विश्व जागरण
Top News

सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की चर्चा, रामगोपाल यादव ने खोले पत्ते

Bindu Mishra
November 24, 2026
2 min read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है। सोमवार को पहले दौर की बैठक के बाद मंगलवार को दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की चर्चा होनी है। इससे पहले सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने बताया कि पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है।

रामगोपाल यादव ने कहा, “बैठक में जो कुछ कहना था, वह हमने कल कह दिया था… मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं।” बताया जा रहा है कि सपा ने 2012 और 2022 के विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन को आधार बनाकर ये सीटें चुनी हैं।

इन 26 सीटों पर सपा ने रखा प्रस्ताव

सपा के प्रस्ताव में रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं।

2022 के चुनावी प्रदर्शन को बनाया आधार

इन 26 सीटों में रामपुर खास और फरेंदा ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। वहीं मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। सपा ने इन्हीं चुनावी आंकड़ों के आधार पर शुरुआती सूची तैयार की है।

सीटों की मांग पर दोनों दलों में अंतर

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले 181 सीटों पर चर्चा की थी, जबकि अब करीब 100 से 120 सीटों पर दावा कर रही है। दूसरी ओर, सपा चाहती है कि कांग्रेस अपनी पसंद की सीटों पर जीत की संभावना और संभावित उम्मीदवारों का ब्योरा दे। बताया जा रहा है कि करीब 130 सीटों पर कांग्रेस से जीत का फॉर्मूला मांगा गया है। अब दूसरे दौर की बातचीत में सीटों की संख्या और बंटवारे पर आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें