विश्व जागरण
Top News

यूपी में सिविल जज बनने का मौका, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

Bindu Mishra
November 24, 2026
2 min read
यूपी में सिविल जज बनने का मौका, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 365 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 21 दिसंबर है। वहीं, फॉर्म में संशोधन और फीस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

LL.B. डिग्री अनिवार्य

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LL.B. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का पर्याप्त ज्ञान जरूरी है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

  • सामान्य, OBC और EWS वर्ग: 125 रुपये

  • SC और ST वर्ग: 65 रुपये

  • दिव्यांग उम्मीदवार: 25 रुपये

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

OTR नंबर जरूरी

आवेदन करने के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर अनिवार्य किया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, वे otr.pariksha.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद ही भर्ती का आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

  1. UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. Notifications/Advertisements सेक्शन में भर्ती का लिंक खोलें।

  3. U.P. Judicial Service Civil Judge (Junior Division) Examination 2026 चुनें।

  4. OTR नंबर से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

  5. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

  7. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता और भर्ती से जुड़े सभी नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें